बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंगलसूत्र के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों का हंगामा

मंगलसूत्र के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों का हंगामा

NALANDA : दो लड़कियों के विवाद में चली गोली से एक युवक की मौत हो गयी। हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर गांववालों ने जमकर हंगामा किया। शव को सड़क पर रखकर गुस्साये लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 31 अगस्त, शुक्रवार को स्कूल में किसी बात को लेकर दोनों लड़कियों के बीच विवाद हो गया और फिर बात इतनी बढ़ गयी कि बच्चों की यह लड़ाई बड़ों के खेमे में चली गयी। दरअसल हुआ यूं कि नालंदा के सिलाव थाना के नानंद गांव की रहनेवाली ध्रुव सिंह की बेटी और बबलू सिंह की बहन के बीच मंगलसूत्र को लेकर बहस हो रही थी। 

दोनों एक-दूसरे पर मंगलसूत्र चुराने का आरोप लगा रही थीं। इस बात की जानकारी जब दोनों के परिजनों को हुई तो दोनों के परिजन स्कूल पहुंचकर बात को सुलझाने का प्रयास किया। ध्रुव सिंह की बेटी बबलू की बहन पर चोरी का इल्जाम लगा रही थी, जिससे बबलू भड़क गया। अब इस मामले को लेकर ध्रुव सिंह और बबलू आपस में उलझ गये। 

बात बढ़ते देख बबलू वहां से निकला और ध्रुव के घर के पास जाकर छिप गया। जैसे ही ध्रुव अपने घर के पास पहुंचा घात लगाये बबलू ने उस पर गोली चला दी। मौके पर ही ध्रुव की मौत हो गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद बबलू गांव छोड़कर फरार हो गया है। हत्या की खबर मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पुलिस पहुंच गयी और छानबीन में जुट गयी। इधर, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांववाले शव को उठने नहीं दे रहे हैं। बाद में पुलिस के आलाधिकारियों के समझाने पर गांववाले शांत हुए।

नालंदा से राज की रिपोर्ट


Suggested News