बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस का स्पाई बताया जा रहा है घायल

मुजफ्फरपुर में युवक को मारी  गोली, हालत गंभीर,  पुलिस का स्पाई बताया जा रहा है घायल

MUZAFFARPUR : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवक को अपराधियों ने  गोली मार दी  है। बताया जा रहा है कि उसके साथियों ने ही उसे गोली मारी है। वहीं घायल युवक पुलिस का स्पाई भी बताया जा रहा है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के बरुराज थाना क्षेत्र में एक युवक को जखमी हालत में पाया गया। युवक को गोली लगी थी। आनन-फानन में उसे इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  

मिल रही जानकारी के अनुसार युवक जसौली से अपराधियों ने उठाया था और उसे बरुराज थाना क्षेत्र इलाके में लाकर गोली मार दी थी। युवक के शरीर में तीन गोलियों के निशान पाये गये है। 

बताया जा रहा है कि युवक पुलिस के लिए स्पाई का काम करता है। घटना के पीछे आपसी विवाद और उसके साथियों द्वारा ही अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। 

फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। 

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News