बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ का प्रसाद देने बहन के ससुराल गए युवक की हुई पकड़ौआ शादी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

छठ का प्रसाद देने बहन के ससुराल गए युवक की हुई पकड़ौआ शादी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

NALANDA : बिहार में एक बार फिर से पकड़ौआ विवाह की घटना सामने आई है। इस बार यह घटना सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में घटी है। हालाँकि पकड़ौआ विवाह प्रथा खत्म हो चुकी है। इस शादी में  युवक को बंधक बना करके जबरन विवाह करवा दिया जाता है। घटना जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा गांव की है। जहाँ ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर जबरदस्ती विवाह करा दिया। धनुकी गांव के निवासी नीतीश कुमार ने इस मामले में मानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने बताया कि उसे रातभर बंधक बना कर रखा गया और उसके साथ मारपीट भी की गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक वह 11 नवंबर को छठ पूजा का प्रसाद देने के लिए अपने बहन के ससुराल सरबहदी गया था। जब वह प्रसाद देकर घर लौट रहा था। इसी दौरान परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उसे बंधक बना लिया और उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी गई। 

जब युवक ने शादी करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ़ देखा जा सकता है की किस तरह का वर्ताव शादी के वक्त युवक के साथ किया जा रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि जांच के बाद ही इसके बारे में पता चल पाएगा। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News