बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : नेपाल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

बड़ी खबर : नेपाल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

NEWS4NATION DESK : पड़ोसी देश नेपाल से एक बड़ी खबर समाने आई है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है। मौके पर बचाव व राहत कार्य जारी है। 

बताया जा रहा है कि नेपाल के सिंधुपालचोक जिले में एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर पलट गई है। जिसमें करीब 12 लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार 40 तीर्थयात्रियों से भरी एक बस कालीचौक मंदिर से लौट रही थी, इसी दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे बस सिंधुपालचौक जिले के सुनकोशी ग्रामीण नगर पालिका के पास चालक ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया। 

नियंत्रण खोने के बाद बस बगल की खाई में जा गिरी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगो की सहायता से राहत व बचाव कार्य में जुटी है। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचया जा रहा है। 

हादसे के शिकार हुए लोगों के घरवालों से पुलिस संपर्क करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

Suggested News