बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICAL NEWS : अपने ही सांसद और विधायक पर जमकर बरसे जदयू MLA गोपाल मंडल, कहा - मोदी नीतीश के नाम पर जीत जाते हैं, फिर आप 5 साल बजाते रहिए ढोलक...

BIHAR POLITICAL NEWS : अपने ही सांसद और विधायक पर जमकर बरसे जदयू MLA गोपाल मंडल, कहा - मोदी नीतीश के नाम पर जीत जाते हैं, फिर आप 5 साल बजाते रहिए ढोलक...

BHAGALPUR : हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही सांसद और भाजपा के विधायक के खिलाफ जमकर हमला बोला। विधायक ने भागलपुर से जदयू के सांसद अजय मंडल पर बयान देते हुए कहा कि जितने के बाद सांसद कहीं नहीं जाते है। यह उनकी बीमारी और लाचारी है। जनता भांड़ में जाए। उसको कोई मतलब नही है।

कहा की 5 साल तक जनता ढोलक पीटते रहे। कोई फ़र्क़ नहीं। फिर समय आएगा तो नीतीश कुमार और मोदी जी के नाम पर चुनाव जीत जाएगा और फिर 5 साल दर्शन नहीं होगा। विधानसभा का भी चुनाव लड़ते थे। कहीं नहीं जाते थे। एक बार बैरिया में गए थे तो ईंट पत्थर बरस गया था। बस वहां से भागे वो। उसके बाद हम सांसद से माफी मंगवाये थे।

गोपाल मंडल ने कहा की हम सामाजिक आदमी हैं। हमको कुछ पता चलता है तो दौड़ जाते हैं। वह नहीं पँहुचते है। विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के प्रति भी जनता में आक्रोश है। विधायक शैलेंद्र के पास ही सिर्फ कलम है क्या या हम लोग मूर्ख ही है। हम ग्रेजुएट किये हैं वो इस बार कलम में ही चला जायेगा। कलम का ही बन जायेगा वो बैकवर्ड फॉरवर्ड की राजनीति करते है। 

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट

Editor's Picks