बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

Bihar Politics: राजनीति के सबसे भ्रष्ट नेता हैं लालू यादव, रेलवे घोटला में पूरे परिवार को किया बर्बाद, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा हमला...

Bihar Politics: राजनीति के सबसे भ्रष्ट नेता हैं लालू यादव, रेलवे घोटला में पूरे परिवार को किया बर्बाद, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा हमला...

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, लालू यादव ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर रेलवे को लेकर एक ट्विट किया। जिसके बाद से ही बिहार की राजनीति सातवें आसमान पर है। वहीं जब इस मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से सवाल किया गया तो उन्होंने लालू यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू यादव की गिनती राजनीति के सबसे भ्रष्ट व्यक्ति में होती है। उन्होंने कहा कि, लालू यादव रेलवे के अंदर नियुक्ति घोटाला के कारण पूरे परिवार को बेल पर लाकर खड़ा कर दिया।

उन्होंने कहा कि, इनके रेल मंत्री रहते हुए रेल दुर्घटना जितना होता था पूरे देश के लोगों की जिंदगी दांव पर लगी थी आज जेल के अंदर यात्रा सुरक्षित हो गया और कुछ आताताई, आतंकवादी, उग्रवादियों की मानसिकता से एक्सीडेंट का कुचक्र गलत प्रभाव के कारण वो प्रभावित होकर खेलना चाहते हैं। पीएम के नेतृत्व में उस पर भी अंकुश लगाया जा रहा है।  


विजय सिन्हा ने कहा कि, एक सजायाप्ता भ्रष्टाचारी अगर उपदेश दे तो समझ लीजिए कि उसके मन के अंदर भय है। एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि जनता मालिक है जनता का जनादेश जो आता है उसका सम्मान करते हैं। उससे पूछिए जो ईवीएम पर प्रश्न उठते हैं अब ईवीएम पर प्रश्न बंद हो गया। भारतीय जनता पार्टी के साथ जनता का विश्वास है। वह रिजल्ट में दिखेगा 370 धारा हटाने का झूठा वादा लोगों को तत्काल लाभ मिलेगा स्थाई लाभ नहीं। 

वहीं बंगाल सरकार को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि, ममता सरकार पूरी तरीके से फेल है। अराजकता का शिकार है। ममता सरकार भारत के संविधान के विरुद्ध लोग काम कर रहे हैं। जनता के विश्वास पर कहीं से खड़ा नहीं उतर रहे हैं। उसकी वजह से बंगाल की राजनीति को बर्बाद कर रही हैं।  

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट

Editor's Picks