बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

Bihar Politics: जीतनराम मांझी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, पीएम मोदी सहित भाजपा के इन बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं...

Bihar Politics: जीतनराम मांझी के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, पीएम मोदी सहित भाजपा के इन बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं...

Bihar Politics: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई)  मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी का आज जन्मदिन है। मांझी आज अपना 80वीं जन्मदिन मना रहे हैं। मांझी का जन्म गया जिले के खिजरसराय क्षेत्र अंतर्गत महकार गांव में 6 अक्टूबर 1944 में हुआ था। आज मांझी के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय मंत्री ने उन्हें बधाई दी है। 

पीएम मोदी ने ट्विट कर मांझी को जन्मदिन का बधाई देते हुए कहा कि, "केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी राजनीति में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक, उन्होंने अपना जीवन गरीबों और हाशिए पर पड़े समुदायों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया है। वे प्रमुख एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे"।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विट कर कहा कि, "NDA सरकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप निरंतर वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित भाव से इसी प्रकार कार्य करते रहें। मातारानी से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ"। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मांझी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, "केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो"।


भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।" मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही कामना है।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगल कामना करते हुए लिखा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ साथी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।"

Editor's Picks