बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा के खिरौना गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिवंगत केशो सिंह के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल, परिजनों को दी सांत्वना

नालंदा के खिरौना गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिवंगत केशो सिंह के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल, परिजनों को दी सांत्वना

NALANDA : आज जिले के रहुई प्रखंड के खिरौना गांव में सड़क मार्ग से जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गुरु कहे जाने वाले दिवंगत केशो सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत केशो सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत केशो सिंह के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त किए। केशो सिंह के श्राद्धकर्म में कई विधायक भी शामिल हुए। जहां मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, अस्थावां से विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार, इस्लामपुर के पूर्व विधायक चंद्रसेन, पूर्व विधायक ई सुनील कुमार, विधायक डॉ० सुनील कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह, रहुई प्रमुख बाबूलाल राम, जेडीयू के युवा नेता रंजीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष राकेश पटेल, भवानी सिंह, संजय गांधी, बाल्मिकी प्रसाद,युवा नेता टीटू कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किए। 

मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही खिरौना गांव पहुंचा। वैसे ही सीएम को एक पल देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कोई छत पर तो कोई सड़क किनारे खड़े होकर सीएम को देखने के लिए उत्तेजित थे। लेकिन सीएम की सिक्योरिटी ने मोर्चा संभाल लिया था और लोगों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगा दिया गया था। मुख्यमंत्री मात्र 15 मिनट खिरौना गांव में रुके। उसके बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए। 

वहीं सांसद कौशलेंद्र सिंह ने बताया की स्वर्गीय केशो सिंह ने समता पार्टी के जमाने से ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। यही वजह है कि स्वर्गीय केशो सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी नेता में से एक थे। मौके पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी, मुन्ना चौधरी, शशि रंजन कुमार, माधवी, अंजली, संजय कुमार समेत घर के अन्य सदस्य मौजूद थे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Editor's Picks