UP NEWS: सीबीआई दफ्तर पर एक शख्स ने ASI वीरेंद्र सिंह पर धनुष-बाण से किया हमला, ASI वीरेंद्र सिंह अस्पताल में भर्ती

UP NEWS: सीबीआई दफ्तर पर एक शख्स ने ASI वीरेंद्र सिंह पर धनु

लखनऊ: लखनऊ के सीबीआई दफ्तर में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सबको चौंका दिया। ये घटना हैरान करने वाली भी है. शुक्रवार को एक शख्स अचानक CBI दफ्तर के गेट पर पहुंचा शख्स के हाथ में कोई बंदूक नहीं, बल्कि धनुष और बाण था जैसे ही गेट पर खड़े ASI वीरेंद्र सिंह पर उसकी नजर पड़ी, उसने बिना कुछ कहे सीधे तीर चला दिया तीर सीधा जाकर ASI वीरेंद्र के सीने में लगी. ASI बुरी तरह घायल हो गए और अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तेजी दिखाई और हमलावर को पकड़ लिया। बाद में पता चला कि वो बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला उसका नाम दिनेश मुर्मू है। उसके पास से धनुष-बाण बरामद भी हुए हैं।


अब सबके मन में यही सवाल है आखिर दिनेश मुर्मू ने ऐसा क्यों किया? शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिनेश मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। वो पहले भी दो बार जेल जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक किसी पुराने केस को लेकर वो गड़बड़ सोच बैठा और सीधा CBI दफ्तर पहुंच गया। और घटना को अंजाम दें दिया. फिलहाल इस हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दिनेश मुर्मू गेट से लेकर केबिन तक तीर-बाण लिए दौड़ रहा है। वो किसी पौराणिक योद्धा की तरह नजर आ रहा था फर्क बस इतना कि ये 2025 है! फिलहाल ASI वीरेंद्र सिंह का इलाज चल रहा है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। 


अब यहाँ सबसे बड़ा सवाल CBI दफ्तर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठती है देखना बड़ा दिलचस्प होगा की इस घटना से सीखते हुए क्या CBI दफ़्तर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाती है या नहीं?