बाल बाल बचा भारतीय सासंदों का डेलिगेशन, ड्रोन हमलों के चलते 40 मिनट में हवा में चक्कर काटता रहा विमान, मचा हड़कंप
भारतीय सासंदों का डेलिगेशन बाल बाल बचे हैं। ड्रोन हमले के चलते 40 मिनट तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

N4N Desk: भारत पाकिस्तान तनाव के बाद भारत की ओर से पक्ष विपक्ष के डेलिगेशन विदेश में जाकर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दे रहे हैं। अगल अलग देशों में भारतीय सांसदों का डेलीगेशन पहुंच रहा है। वहीं इसी बीच ड्रोन हमलों के चलते मॉस्को में भारतीय सांसदों का विमान 40 मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा। जिसके हड़कंप मच गया। दरअसल, रूस की राजधानी में शुक्रवार को हुए ड्रोन हमलों के कारण भारतीय सांसदों को लेकर पहुंचा एक विशेष विमान करीब 40 मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा। बाद में विमान को मॉस्को के डोमोडेडोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।
40 मिनट तक चक्कर काटता रहा विमान
विमान में डीएमके सांसद कनिमोझी सहित कई अन्य भारतीय सांसद सवार थे। जानकारी के अनुसार, रातभर चले ड्रोन हमलों की वजह से मॉस्को के हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। जिसके चलते विमान को लैंडिंग में विलंब हुआ। लोकसभा सांसद कनिमोई के करीबी सूत्रों ने बताया कि विमान काफी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा, लेकिन पायलट ने स्थिति को संभालते हुए सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की।
भारतीय सांसद फंसे
वहीं डोमोडेडोवो एयरपोर्ट पर भारतीय सांसदों का स्वागत रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने किया। कनिमोझी इस समय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा नियुक्त सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। यह प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों में कथित भूमिका को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करने के उद्देश्य से रूस पहुंचा है।