Love with Cousin : मेकअप कराने पार्लर गयी दुल्हन मौसेरे भाई संग हुई फरार, बिना शादी के बैरंग वापस लौटा दूल्हा, बारातियों में छायी मायूसी
Love with Cousin : शादी से मौसेरे भाई पर युवती का दिल आ गया. जिसके बाद एन शादी के दिन पार्लर में मेकअप कराने के बहाने वह उसके साथ फरार हो गयी. परिजनों ने काफी खोजबीन की. इसके बाद दुल्हे को बैरंग वापस लौटना पड़ा....पढ़िए आगे

N4N DESK : खरमास खत्म होने के साथ ही एक बार फिर शादियों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच एक हैरान करनेवाला एक मामला सामने आया है, जहाँ बारात आने से पहले पार्लर में मेकअप कराने गयी दुल्हन अपने मौसेरे भाई के साथ फरार हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही दुल्हन के परिजनों में हड़कंप मच गया। शादी की खुशियाँ मायूसी में बदल गयी और सारी तैयारियों पर पानी फिर गया।
मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ स्थित दौराला के एक ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय किया था। सगाई की रस्म पूरी होने के बाद युवती की बारात आने वाली थी। सुबह से ही परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। मंडप सज चुका था। मंडप से लेकर गांव के बाहर तक सजावट की गई थी। दुल्हन पक्ष के सभी रिश्तेदार आ चुके थे और खाना भी तैयार हो चुका था। सभी रिश्तेदार और गाँव के लोग बारात आने का इंतजार कर रहे थे। देर शाम को बरात आने से पहले दुल्हन दौराला स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गई थी। बारात दुल्हन के घर आने के लिए तैयार हो चुकी थी। तभी दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लापता हो गई।
परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद पता चला की दुल्हन का मौसेरा भाई भी लापता है।वही उसी के साथ फरार हुई है। आनन फानन में दुल्हन के घरवालों ने दुल्हे के परिजनों को कॉल कर बारात लाने से मना कर दिया। शादी की तैयारियां दुल्हन के लापता होने के कारण धरी की धरी रह गईं। शादी की खुशियां गम में बदल गईं। लड़की पक्ष के लोगों ने सजावट उतरवा दी। कैटर्स आदि को भी वापस भेज दिया गया। पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दुल्हन और युवक की तलाश में जुटी है।