MAHAKUMBH 2025 - प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना ने किया बौद्धिक सत्र का आयोजन, मंत्री गिरिराज ने कहा सनातन के लिए गांव-गांव लोगों को जागरुक करने की जरुरत

MAHAKUMBH 2025 - युवा चेतना द्वारा मेला क्षेत्र में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई संतों ने अपने विचार रखे। मंच से 2024-2025 के काल को भारत के लिए स्वर्णिम काल बताया गया।

MAHAKUMBH 2025 - प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना ने किया बौद्धिक सत्र का आयोजन,  मंत्री गिरिराज ने कहा सनातन के लिए गांव-गांव लोगों को जागरुक करने की जरुरत

PRAYAGRAJ MAHAKUMBH - प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना के द्वारा आयोजित बौद्धिक सत्र का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

भारत सरकार के कपड़ा विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण हो रहा है। श्री सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी और अन्य विपक्षी दल जानबूझकर सनातन के ख़िलाफ़ बोलते हैं। श्री सिंह ने कहा की गाँव-गाँव संतों को लोगों को जागरूक करना होगा। श्री सिंह ने कहा की कुंभ नहाने का अवसर भाग्य वालों को मिलता है। श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पिछले 42 दिनों में बिहार सहित देश और दुनिया के लोगों का सराहनीय सेवा किया है। श्री सिंह ने कहा की सनातन धर्म में सबका सम्मान है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि 2014 से 2025 तक का सफ़र भारत के लिए स्वर्णिम है। आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है इसके पीछे सनातन की शक्ति है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि जनता प्रभु राम के समर्थकों के साथ खड़ी है। स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा की हमे नैतिक मूल्यों के रक्षा हेतु आगेकाना होगा।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सोने का शेर बनने की ओर बढ़ चुका है।श्री सिंह ने कहा की विपक्ष धर्म विरोधी है उनका राजनीतिक नाश कोई नहीं रोक सकता है। 

मनीष कश्यप भी प्रयागराज में युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह के मंच ओर दिखे। इस अवसर पर अभिराम त्रिपाठी,आचार्य सत्यनारायण अवस्थी,संदीप ब्रह्मचारी,शिवपाल यादव,पप्पू यादव,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने 151 किलों का माला और तलवार भेंट कर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत किया।

Editor's Picks