Bihar Crime : भोजपुर पुलिस ने ट्रक पर लोड 80 लाख का शराब किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार
ARA : होली पर्व को देखते हुए जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की आगरा कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब वैशाली बिहार की ओर जा रहा है।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक 06-02-2026 को वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना, बिहार के सहयोग से मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर शिवपुर मोड के पास, थाना-धनगाई, जिला-भोजपुर से एक 12 (बारह) चक्का ट्रक में रखे चुने का बोरे के आड़ में छिपा कर रखे भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।
कंटेनर पर निबंधन संख्या UP80DT-0501अंकित पाया गया, ट्रक के चालक नुरुल एजाम, पे०-फरुख अंसारी, सा०-चिरूडीह, थाना-दुमका, जिला-दुमका, राज्य-झारखंड को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त वाहन से Imperial blue Whisky 750 ml का 900 पीस, Imperial blue Whisky 375 ml का 3576 पीस, Imperial blue Whisky 180 ml का 3600 पीस, Mc’dowells Whisky 750 ml का 900 पीस, Mc’dowells Whisky 375 ml का 3576 पीस, Mc’dowells Whisky 180 ml का 3600 पीस, Royal Stage Whisky 750 ml का 396 पीस, Royal Stage Whisky 375 ml का 1920 पीस एवं Royal Stage Whisky 180 ml का 1392 पीस जो कुल 19860 पीस में 6595.560 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया।
जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 80 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को आगरा से वैशाली (बिहार) ले जाया जा रहा था। मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
आशीष की रिपोर्ट