Bihar Badlav yatra - 5000 हजार किमी पैदल चला, एक करोड़ लोगों से मिला, प्रशांत किशोर ने बताया कैसे बना बिहार का सबसे बड़ा संगठन जनसुराज

Bihar Badlav yatra - प्रशांत किशोर की बिहार बदलाव यात्रा अब भोजपुर पहुंच गई है। जहां उन्होंने बताया कि कैसे जनसुराज को संगठन के रुप में खड़ा किया गया और उसका असली उद्देश्य क्या है।

Arrah  - प्रशांत किशोर की बिहार बदलाव यात्रा आज भोजपुर पहुंच  गया। जहां आरा में प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने अपनी पार्टी के उद्देश्य और आनेवाले चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की तैयारियों  की चर्चा की।  उन्होंने 20 दिनों से बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत की। 50 साल पहले जेपी ने जो आंदोलन शुरू किया उससे कई जगह व्यवस्था बदला। लेकिन बिहार में कुछ भी नहीं बदला। बिहार की स्थिति अभी भी वही है। 

पीके ने कहा कि 5000 से ज्यादा किलोमीटर पैदल चला एक करोड़ से ज्यादा लोग इकट्ठे हुए तब जाकर जन सुराज दल बना। जिसका उद्देश्य लोगों को यह बताना था कि वह अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूरा विश्वास के साथ कहना चाहता हूं आज बिहार में जन सुराज से बड़ा कोई संगठन दल नहीं है। आज हर प्रखंड, हर जगह जन सुराज के लोग  मौजूद हैं। अगले 120 दिनों में 243 विधानसभा में जाएंगे। प्रत्येक दिन किसी न किसी विधानसभा में हम जा रहे हैं  हमारी कोशिश है अगले दो-तीन महीना में बिहार के गांव गांव जाए, बिहार बदलने को लेकर लोगों के बीच चर्चा करें। भोजपुर शाहाबाद में हमारी यात्रा 20 के बाद शुरू होगी।

प्रशांत किशोर का लालू यादव पर हमला 

अपने जन्मदिन पर लालू यादव के द्वारा तलवार से काके काटने पर कहा  लालू यादव पहले कहते थे कि हम गरीब हैं हमको नहीं पता कि मेरा जन्मदिन कब है। तलवार से कटे या चाकू से कोई दिक्कत नहीं है। मेरी तरफ से भी लालू यादव की जन्मदिन की बधाई ।

लालू के जन्मदिन पर बधाई देते लालू और उनके पुत्र तेज प्रताप का वीडियो वायरल होने पर कहा। लालू यादव किसी को हटाए नहीं है। लालू यादव अपने बच्चों के लिए सोचते हैं बच्चों से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। लालू यादव कोई यादव अपने पार्टी से किसी यादव को नेता बनाक खड़ा कर दे, जन सुराज भी साथ देगा। परिवार से हटकर लालू यादव नहीं सोचते हैं। यह समझने की बात है जब बिहार में जंगलराज था, उनके साले लोग इतना कांड कर रहे थे तो उन्हें कुछ नहीं बोला, यह तो उनके बच्चे  हैं। सच्चाई यह है कि यह सिर्फ लालू जी के साथ नहीं है।  बिहार में कोई कुशवाहा का नेता है, कोई मांझी का नेता  है, सभी का अपना स्वार्थ है, जाति में हमलोग हैं।

मोदी जी ने बिहार में कोई उद्योग नहीं लगाया

बिहार बदलाव हर लोग चाहता है। मोदी पूरा देश का पैसा गुजरात में लगाकर फैक्ट्री लगवाए.बिहार में क्यों नहीं। बिहार की जनता को शिक्षा रोजगार चाहिए।

बिहार के लिए दिल्ली छोड़ना पड़ेगा

चिराग पासवान को 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा  उन्हें बिहार की राजनीति में रुचि है तो दिल्ली का राजनीति छोड़ना पड़ेगा। चिराग पासवान बिहार से जीत कर गये है और ..उनके जितने भी सांसद है वह बिहार से है। 

उपचुनाव में हार पर बोले

बीते साल बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में चुनाव हार और विधान सभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने अंतर बताया। उन्होंने कहा कि उप चुनाव mla चुनने के लिए होते हैं। विधानसभा चुनाव सरकार बदलने के लिए 

मंगल पांडेय पर फिर किया हमला

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर प्रशांत किशोर ने फिर हमला किया। उन्होंने कहा कि मंगल पांडे को चोरी करने का आदत नहीं जाएगा।कभी कॉटन में चोरी करते हैं। कोविद के समय मंगल पांडे मंत्री थे उसे समय भी मंगल पांडे पर सवाल उठा था। अगर स्वास्थ्य विभाग नहीं संभाल रहा है तो उनको मुख्यमंत्री से बोलना चाहिए कि हमें कोई और विभाग दे दे।

40 सीटों पर महिला उम्मीदवार

बिहार में कम से कम 40 सीटों पर महिला नेत्री चुनाव लड़ेगी। 2025 चुनाव में जनसुरज अर्श पर रहेगा या फर्श पर या तो हम लोगों को इतनी सीट आएगी कि हम लोग नेतृत्व कर पाएंगे। या तो इतनी कम सीट आएगी कि हम लोग को अगले 5 साल और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।

Report - narrotam kumar