Bihar SHO Suspension: एसपी ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही भारी पड़ी, एक हफ्ते में तीसरा बड़ा एक्शन, थानों में मचा हड़कंप

Bihar SHO Suspension: पुलिस व्यवस्था में उस वक्त बड़ा सियासी और प्रशासनिक भूचाल आ गया जब लगातार लापरवाही के मामलों पर कड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।

एसपी ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड- फोटो : reporter

Bihar SHO Suspension:  पुलिस व्यवस्था में उस वक्त बड़ा सियासी और प्रशासनिक भूचाल आ गया जब लगातार लापरवाही के मामलों पर कड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। पश्चिम चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने कड़ा रुख अपनाते हुए इनरवा थाना के थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक थानाध्यक्ष पर कर्तव्य में घोर लापरवाही और कार्य में उदासीनता बरतने के गंभीर आरोप लगे थे। मामले की जांच और रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बिना किसी देरी के कार्रवाई करते हुए साफ संदेश दिया है कि अब किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जानकारी के अनुसार इनरवा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और केस निपटारे में लगातार लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कदम उठाया गया। निलंबन की कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

सबसे बड़ी बात यह है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले एक सप्ताह के भीतर जिले में यह तीसरा मामला है जब किसी थानाध्यक्ष पर निलंबन की गाज गिरी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने पुलिस विभाग के अंदर अनुशासन और जवाबदेही को लेकर बड़ा संदेश दे दिया है।एसपी शौर्य सुमन का साफ कहना है कि पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढिलाई या अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की सुरक्षा और कानून का पालन सर्वोपरि है, और इसमें किसी तरह का समझौता नहीं होगा।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। कई थानों में अफसर अब अपने कामकाज को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतते नजर आ रहे हैं। वहीं आम लोगों में भी यह चर्चा तेज है कि प्रशासन की यह सख्ती कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। बेतिया पुलिस की यह लगातार कार्रवाई अब पूरे जिले में सख्त प्रशासन बनाम लापरवाह तंत्र की नई बहस को जन्म दे रही है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार