Bihar Intermediate Exam:बगहा में इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद छात्राओं में मारपीट, वीडियो वायरल

Bihar Intermediate Exam: बगहा में इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद छात्राओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। डीएम एकेडमी परीक्षा केंद्र के बाहर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

छात्राओं के बीच मारपीट से मचा बवाल!- फोटो : news4nation

Bihar Intermediate Exam: प• चंपारण जिले के बगहा मे इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा की दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा डीएम एकेडमी परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी । परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही छात्राएं केंद्र से बाहर निकलीं, सड़क पर अचानक छात्राओं के दो गुटों के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया और छात्राएं एक-दूसरे पर हाथापाई करने लगीं। 

घटना के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य परीक्षार्थी और अभिभावक भी दहशत में आ गए। मारपीट का दृश्य कुछ देर तक चलता रहा, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही परीक्षा केंद्र के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद छात्राओं को शांत कराया गया और भीड़ को वहां से हटाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी छात्रा के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार