Champaran municipal revenue: नरकटियागंज नगर परिषद की कमाई में उछाल, सैरात बंदोबस्ती से 1.13 करोड़ की हुई आमदनी
Champaran municipal revenue: नरकटियागंज नगर परिषद में चार सैरातों की बंदोबस्ती से 1.13 करोड़ रुपये की आय हुआ है। यह पिछले साल के मुकाबले राजस्व बढ़ा है।
Champaran municipal revenue: चंपारण के नरकटियागंज नगर परिषद के सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच चार सैरातों की बंदोबस्ती शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। इस प्रक्रिया से नगर परिषद को कुल 1 करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपये का राजस्व मिला है। यह पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है, क्योंकि पिछले वर्ष पांच सैरातों से 75.10 लाख रुपये की आय हुई थी।
नगर कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पूरी ने बताया कि इस बार भारी वाहन पार्किंग से 79.30 लाख रुपये, जीप टैक्सी और मिनी वाहन पार्किंग से 65.30 लाख रुपये, बाजार हाट से 24.95 लाख रुपये और व्यावसायिक ट्रैक्टर पार्किंग से 19 लाख रुपये की आय हुई है।
कौन से अधिकारी रहे मौजूद?
दिनेश पूरी ने यह भी बताया कि कोरम पूरा नहीं होने के कारण वध शुल्क, शौचालय और साइकिल स्टैंड समेत 10 अन्य सैरातों की बंदोबस्ती नहीं हो सकी। इनके लिए नई तारीख जल्द तय की जाएगी। इस दौरान सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
चंपारण से आशीष कुमार