India-Nepal border smuggling: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई! पश्चिम चंपारण में 34.5 किलो चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

India-Nepal border smuggling: पश्चिम चंपारण के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और सिकटा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 34.5 किलो चरस बरामद किया गया और दो तस्कर गिरफ्तार हुए।

पश्चिम चंपारण में लाखों का चरस बरामद- फोटो : news4nation

India-Nepal border smuggling: प• चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और सिकटा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से गुम सुचना पर 34 किलो 500 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसका अंतरराष्ट्रीय कीमत 87लाख 50 हजार बताया गया। यह कार्रवाई सिकटा थाना क्षेत्र के शिकारपुर शेरवा टोला के समीप की गई।

इस संबंध मे सिकटा अपर थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने बताया कि एसएसबी और पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में चरस लेकर दो व्यक्ति बाइक से सिकटा की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर शिकारपुर शेरवा टोला के पास जवानों की तैनाती की गई। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।

बाइक पर लदे बैग से चरस बरामद

तलाशी के क्रम में बाइक पर लदे बैग से 24 पैकेट में रखी गई 34 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 87.50 लाख रुपये बताई गई है। सहायक कमांडेंट अविनाश पटेल के आवेदन पर सिकटा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार