Bihar News:इश्क में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेम प्रसंग के शक में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हंगामा
Bihar News: एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया....
Bihar News: एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गयापश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जबर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। टावर की ऊंचाई पर खड़ी युवती को देखकर किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।घटना लक्ष्मीपुर गांव के समीप स्थित एक मोबाइल टावर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती काफी ऊंचाई तक चढ़ गई थी और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही थी। सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर युवती को समझाने-बुझाने की कोशिश शुरू की।
करीब एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पूरे इलाके की निगाहें टावर पर टिकी रहीं। पुलिस लगातार युवती से बातचीत करती रही और आखिरकार काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवती के नीचे उतरते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।युवती की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के मौजे गांव निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक चर्चा और स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की तहकीकात जारी है।
सुरक्षित रेस्क्यू के बाद पुलिस युवती को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवती ने इतना बड़ा कदम उठाया। चौतरवा थाना पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस मामले की सच्चाई तक पहुंचने में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- आशीष कुमार