गया के सहयोग शिविर में 20 विभागों के स्टॉल, ग्रामीणों को मिली राहत
गया जिले के मानपुर प्रखंड स्थित लखनपुर पंचायत में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गय
Gaya ji : जिले के मानपुर प्रखंड स्थित लखनपुर पंचायत में मंगलवार को ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई इस विशेष पहल के तहत पंचायत स्तर पर लोगों की शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया।
लखनपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में राशन कार्ड, बासगीत पर्चा, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राजस्व संबंधित मामलों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन और शिकायतें प्राप्त हुईं।
कार्यक्रम में मगध प्रमंडल की आयुक्त सफीना ए एन एवं मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त सफीना ए एन ने कहा कि सरकार द्वारा सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से लोग ऑनलाइन भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
मानपुर प्रखंड के लखनपुर पंचायत में आयोजित इस शिविर में कुल 124 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि राजस्व विभाग से जुड़े कुछ मामलों की प्रक्रिया जारी है। शिविर में लगभग 20 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्रवाई की।
कार्यक्रम के दौरान कई लाभुकों को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मगध आईजी विकास वैभव, जिला अधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश,
प्रशासन की ओर से आयोजित इस सहयोग शिविर को सफल बताया गया। स्थानीय लोगों ने भी पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान की इस पहल को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि अब गांव में ही अधिकारियों तक पहुंच आसान हुई है और समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।