Bihar News : मंत्री संतोष कुमार सुमन ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला, कहा- 'न्यायाधीश पर सवाल उठाने वाली पोस्ट पर क्या है कांग्रेस की सोच?

Bihar News : मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग करने वाली पोस्टों पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की सोच को स्पष्ट करने की मांग की है.....पढ़िए आगे

Bihar News : मंत्री संतोष कुमार सुमन ने राहुल गांधी पर किया
राहुल पर तीखा हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा की राहुल गांधी जी, देश यह जानना चाहता है कि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग करने वाली पोस्टों पर आपकी और कांग्रेस की सोच क्या है? क्या यही गांधी-नेहरू की विचारधारा है या फिर यह वामपंथी सोच का प्रभाव है, जिसमें अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए संवैधानिक संस्थाओं को भी निशाना बनाया जाता है?

कहा की आखिर आप देश की न्यायपालिका को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? जब भी कोई संवैधानिक संस्था आपकी राजनीतिक सोच से मेल नहीं खाती, तो उसे कटघरे में खड़ा करने की राजनीति क्यों शुरू हो जाती है?

उन्होंने कहा की राहुल गांधी जी, अब बहुत हो चुका! अपनी राजनीति की दिशा सुधारिए और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से खिलवाड़ करना बंद कीजिए। देश का संविधान किसी परिवार की जागीर नहीं है और न ही न्यायपालिका किसी राजनीतिक दल के इशारे पर चलेगी।

उन्होंने कहा की लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार है, लेकिन संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश स्वीकार्य नहीं हो सकती। याद रखिए, जनता सब देख रही है। यदि आपने अपनी कार्यशैली नहीं बदली, तो इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। देश संविधान से चलेगा, किसी परिवार की जिद और राजनीतिक अहंकार से नहीं!