Bihar love marriage case:पेट्रोल पंप के पास रात में गुटुर गूं कर रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ा, हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar love marriage case:युवक और युवती को संदिग्ध हालात में साथ देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों को रोक लिया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लव अफेयर की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई। ...

पेट्रोल पंप के पास रात में गुटुर गूं कर रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड- फोटो : X

Bihar love marriage case:युवक और युवती को संदिग्ध हालात में साथ देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों को रोक लिया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लव अफेयर की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई। मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की कहानी उस वक्त फिल्मी मोड़ ले बैठी, जब दोनों को साथ देख स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और देखते ही देखते मामला शादी तक पहुंच गया। बंदरा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बीच किसी ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी। परिजन मौके पर पहुंचे और हालात को देखते हुए ‘इज्जत और सामाजिक दबाव’ के बीच वहीं दोनों की शादी कराने का फैसला ले लिया। देखते ही देखते मौके पर ही ‘फटाफट विवाह’ की रस्में पूरी कर दी गईं।

सूत्रों के मुताबिक, युवती हत्था थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि युवक गरहा थाना क्षेत्र के सनाठी गांव का निवासी है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं कुछ लोग इसे सामाजिक दबाव का नतीजा बता रहे हैं, तो कुछ इसे तुरंत समाधान कह रहे हैं।

वहीं, जब इस मामले को लेकर पियर थाना प्रभारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस की इस प्रतिक्रिया के बाद मामले को लेकर और भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है जहां प्यार, सामाजिक दबाव और भीड़ के फैसले ने मिलकर एक ऐसा मोड़ दिया, जो कानून और समाज दोनों के लिए बहस का मुद्दा बन गया है।

रिपोर्ट-मणिभूषण शर्मा