Bihar News: पेट्रोल पंप में अजगर,ऑक्सीजन टैंकर में छुपा बैठा था मौत का मेहमान, मची अफरा-तफरी
Bihar News: पेट्रोल पंप के ऑक्सीजन टैंकर में अजगर सांप की मौजूदगी ने कर्मियों के होश उड़ा दिए।....
Bihar News: पेट्रोल पंप के ऑक्सीजन टैंकर में अजगर सांप की मौजूदगी ने कर्मियों के होश उड़ा दिए। मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पेट्रोल पंप पर खामोश दरिंदा अचानक बेनकाब हो गया। सकरी सरैया स्थित एक HP पेट्रोल पंप के ऑक्सीजन टैंकर में अजगर सांप की मौजूदगी ने कर्मियों के होश उड़ा दिए। जो जगह हर रोज गाड़ियों की आवाजाही और मशीनों की गूंज से भरी रहती है, वहां अचानक जंगल का बादशाह छुपा मिला और माहौल पलभर में दहशत में बदल गया।
बताया जाता है कि जैसे ही एक कर्मचारी की नजर टैंकर के भीतर पड़ी, उसका कलेजा कांप उठा। अंदर कुंडली मारे बैठा अजगर किसी घात लगाए शिकारी की तरह शांत था, लेकिन उसकी मौजूदगी ही काफी थी अफरा-तफरी मचाने के लिए। खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई—हर कोई इस अजूबे मंजर की एक झलक पाने को बेताब था। पेट्रोल पंप संचालक संतोष सिंह ने बिना वक्त गंवाए वन विभाग को सूचना दी। उधर, भीड़ में खुसर-पुसर शुरू हो गई ये अजगर यहां पहुंचा कैसे?, कहीं ये किसी बड़े खतरे का इशारा तो नहीं? सवालों का बाजार गर्म था, मगर जवाब किसी के पास नहीं।
कुछ ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ऑपरेशन रेस्क्यू शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद टीम ने ऑक्सीजन टैंकर में फंसे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात ये रही कि इस पूरे खौफनाक ड्रामे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती अब इलाके में यह मामला चर्चा का हॉट टॉपिक बन चुका है। लोग हैरान हैं कि इतनी साफ-सुथरी और भीड़भाड़ वाली जगह पर आखिर इतना बड़ा अजगर पहुंचा कैसे? क्या ये पास के किसी जंगल या खेत से भटक कर आया
फिलहाल वन विभाग अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले गया है, मगर इस घटना ने साफ कर दिया है कि खतरा’ कभी भी, कहीं भी दस्तक दे सकता है और कभी-कभी वो पेट्रोल पंप के टैंकर में भी छुपा मिल सकता है।
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा