नवादा में किसानों की पुंज में लगी भीषण आग, एक घंटे से फायर ब्रिगेड का इंतजार, पानी की कमी से ग्रामीण बेबस

BIHAR NEWS- नवादा में किसानों के पूंज में आग लग गई। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। दमकल को सूचित किया गया, लेकिन वह भी एक घंटे तक नहीं पहुंची। जिसके बाद पानी की कमी के कारण आगू बूझाने के लिए बेबस नजर आए

नवादा में किसानों की पुंज में लगी भीषण आग, एक घंटे से फायर ब्रिगेड का इंतजार, पानी की कमी से ग्रामीण बेबस
किसानों के पुंज में लगी भीषण आग- फोटो : अमन सिन्हा

NAWADA - बिहार के नवादा जिले के मेसकौर गांव में आज एक बड़ी घटना सामने आई। यहां अचानक किसानों की पुंज में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसान राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, पहले एक पुंज के ढेर में आग लगी। फिर यह आग तेजी से फैलती गई। करीब एक दर्जन पुंज के ढेर जलकर राख हो गए।

क्षेत्र में पानी की गंभीर किल्लत के कारण ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके। अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचना दी गई। लेकिन एक घंटा बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पानी की कमी और अग्निशमन विभाग की देरी से स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।

बता दे कि एक दिन पहले ही जिले में बचाली लदे पिकअप में भी आग लगने की घटना हुई थी। जिसे पुलिस की मदद से काबू पाया गया। वहीं हादसे के बाद किसान परेशान हैं।

REPORT - AMAN SINHA

Editor's Picks