Bihar health system - निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में खराब व्यवस्था देख भड़के डीएम, टेक्निशियन को एक्सरे मशीन की जानकारी नहीं, रजिस्टर में मिली कई गड़बड़ियां

bihar health system - बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है।यह फिर साबित हो गया है। स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी है. टेक्निशियन को एक्सरे मशीन की जानकारी नहीं थी। रजिस्टर मैनेटेन नहीं है। यह सब गड़बड़ियां डीएम के निरीक्षण के दौरान सामने आया है।

Bihar health system - निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में खराब व्यवस्था देख भड़के डीएम, टेक्निशियन को एक्सरे मशीन की जानकारी नहीं, रजिस्टर में मिली कई गड़बड़ियां
अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम।- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - नवादा जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नारदीगंज, हिसुआ और खनवां केंद्रों में कई खामियां सामने आईं। नारदीगंज केंद्र में सर्जिकल वार्ड की स्थिति खराब मिली। सर्जिकल उपकरण और कॉटन खुले में रखे थे। हिट बेव वार्ड में साफ-सफाई का अभाव था। एक्सरे मशीन पिछले तीन दिनों से खराब थी। एनजीओ द्वारा नियुक्त एक्सरे टेक्निशियन को मशीन की बुनियादी जानकारी भी नहीं थी। हिसुआ केंद्र में एएनसी रजिस्टर में गलत प्रविष्टियां मिलीं। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था का रिकॉर्ड नहीं रखा गया था। आयुष चिकित्सक मोहम्मद इकबाल आजम अनुपस्थित मिले। 

जिसके बाद डीएम ने कई सख्त कदम उठाए। नारदीगंज केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और बीएचएम का वेतन रोका। अनुपस्थित चिकित्सक का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। हिसुआ केंद्र के एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा। खनवां केंद्र की स्थिति बेहतर मिली। यहां साफ-सफाई अच्छी थी और सभी कर्मचारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों को कई निर्देश दिए। डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, समय पर ओपीडी शुरू करने और उपकरणों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा। गर्मी के मौसम को देखते हुए शीतल पेयजल और आपातकालीन उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लू से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। 

अब नियमित करेंगे निरीक्षण

डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाओं का आश्वासन दिया। उन्होंने नियमित निरीक्षण की बात कही और समस्याओं के त्वरित समाधान का वादा किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। हिसुआ स्वास्थ्य केंद्र में एएनसी रजिस्टर में गड़बड़ी मिली। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड नहीं रखा गया था।

डीएम ने एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने सभी डॉक्टरों को रोस्टर के अनुसार उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। ओपीडी को समय पर शुरू करने पर विशेष जोर दिया गया। इससे दूर से आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं होगी।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी केंद्रों में चिकित्सकीय उपकरणों की मरम्मत का आदेश दिया गया। दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। लू से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नारदीगंज प्रखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

Report - Aman sinha

Editor's Picks