Bihar News : मस्जिद पर लगे कैमरे से घर की भंग हो रही निजता, लोगों ने जमकर किया बवाल, पथराव में पुलिसकर्मी हुआ जख्मी, 10 गिरफ्तार

Bihar News : मस्जिद पर लगे कैमरे से घरों की निजता पर खतरा है. इस मुद्दे को लेकर लोगों ने जमकर बवाल काटा. इस दौरान हुये पथराव में एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया. वहीँ पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है...पढ़िए आगे

Bihar News : मस्जिद पर लगे कैमरे से घर की भंग हो रही निजता, लोगों ने जमकर किया बवाल, पथराव में पुलिसकर्मी हुआ जख्मी, 10 गिरफ्तार
कैमरे को लेकर बवाल - फोटो : AMAN

NAWADA : बिहार के नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड के सेखोदेवरा गांव में सीसीटीवी कैमरे को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ। मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे से एक समुदाय के घरों की निजता भंग होने का आरोप लगा। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। 

एक समुदाय का कहना है कि मस्जिद में लगा कैमरा उनके घरों के अंदर की गतिविधियों को कैद कर रहा था। वहीं दूसरा पक्ष कहता है कि कैमरा सिर्फ सुरक्षा के लिए लगाया गया था। दूसरे समुदाय ने आरोप लगाया कि उनकी कम आबादी होने के कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष ने उन पर झूठे आरोप लगाए और उनके घरों पर पथराव किया।

एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को हुए विवाद में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस कैंप लगाया गया है। रविवार को पुलिस ने दोनों समुदायों की शांति समिति की बैठक भी कराई। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Editor's Picks