Bihar News: संसद के बाद पटना सिविल कोर्ट और अब व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पटना से लेकर दिल्ली तक हड़कंप

Bihar News: संसद के बाद पटना सिविल कोर्ट और अब व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जज के मोबाइल पर धमकी प्राप्त हुई है। जिसके बाद पटना से लेकर दिल्ली तक हड़कंप देखने को मिल रहा है।

व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : social media

Bihar News: सोमवार को पटना से लेकर दिल्ली तक भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। सुबह सुबह जानकारी मिली कि दिल्ली के करीब 9 स्कूलों के साथ संसद को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं जिसके बाद जानकारी सामने आई कि पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है वहीं अब पटना के गाय घाट स्थित व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आनन फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। मौके पर पहुँची पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी अनुसार जज के मोबाइल पर न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

कोर्ट परिसर में हड़कंप 

वहीं कोर्ट परिसर में मौजूद जज, वकील, कर्मचारी और फरियादी अफरा-तफरी के माहौल में बाहर निकले। कुछ देर के लिए न्याय की इमारत खामोश हो गई, लेकिन बाहर पुलिस की गहमागहमी तेज हो गई। खाकी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। प्रवेश और निकास द्वारों पर सख्ती बढ़ा दी गई और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जाने लगी। कोर्ट के आसपास के इलाके में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ता, स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। 

संसद को उड़ाने की धमकी

इसके पहले संसद को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही दिल्ली के 9 स्कूलों को भी धमकी मिली। मिली जानकारी अनुसार स्कूलों को भेजे गए ईमेल में कई आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई है। ईमेल में 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान। पंजाब खालिस्तान है। अफजल गुरु की याद में।' लिखा गया है। वहीं ई मेल में दावा किया गया है कि संसद में 13 तारीख को धमाका होगा। ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 संसद में धमाका होगा। गौरतलब है कि 2001 में संसद पर हुए हमले की तारीख भी 13 ही थी, हालांकि महीना दिसंबर का था।

पटना से रजनिश की रिपोर्ट