Bihar News : पटना में प्राकृतिक प्रसव को लेकर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, नर्सिंग छात्रों ने दिए सुरक्षित प्रसव के संदेश

Bihar News : पटना के नेशनल इन्स्टीच्यूट ऑफ हेल्थ ऐजुकेशन एण्ड रिसर्च (NIHER) के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने प्राकृतिक प्रसव के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया।

जागरूकता रैली का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना के नेशनल इन्स्टीच्यूट ऑफ हेल्थ ऐजुकेशन एण्ड रिसर्च (NIHER) के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने प्राकृतिक प्रसव के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह रैली संस्थान परिसर से शुरू होकर बी०एस०सी० नर्सिंग कॉलेज होते हुए नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) तक निकाली गई, जिसके माध्यम से आम लोगों तक प्राकृतिक प्रसव का संदेश पहुंचाया गया।   

रैली के दौरान नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने आम जनता को प्राकृतिक प्रसव के महत्व के साथ-साथ इससे जुड़े लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इस जन-जागरूकता अभियान में नर्सिंग छात्रों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुरक्षित प्रसव के प्रति अपनी रुचि दिखाई।   

यह अभियान सोसाइटी ऑफ मिडवाइव्स इंडिया (SOMI / सोमी सोसाइटी) द्वारा चलाया जा रहा था, जिसमें NIHER के नर्सिंग छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सफल भागीदारी निभाई। आयोजन के दौरान 'प्राकृतिक जन्म अपनाओ', 'स्वस्थ बच्चा' और 'सुरक्षित प्रसव, स्वस्थ परिवार' जैसे संदेशों के माध्यम से महिला-केंद्रित देखभाल और मिडवाइफरी के महत्व को रेखांकित किया गया।    

संस्थान के अनुसार, NIHER के छात्र-छात्राएं समय-समय पर राज्य सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर उन्हें सफल बनाते हैं। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षकों, छात्रों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।