Bihar Board Inter Exam 2026: पहले दिन जिन अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा उनके लिए बड़ी खबर, मिलेगा दोबारा मौका, इस दिन दे पाएंगे फिर से एग्जाम

Bihar Board Inter Exam 2026: जिन अभ्यर्थियों का पहले दिन का परीक्षा छूट गया है उन्हें घबराने की आवश्कता नहीं है। जल्द ही बिहार बोर्ड ऐसे विद्यार्थियों को एक और मौका देगा।

छूट गई परीक्षा तो घबराएं नहीं...- फोटो : social media

Bihar Board Inter Exam 2026:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा जारी है। इंटर परीक्षा के पहले दिन कई छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचे, जिसके कारण वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। तय समय के बाद पहुंचे छात्रों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

परीक्षा छूटी तो घबराएं 

कई परीक्षा केंद्रों पर हंगामे की स्थिति देखने को मिली। कुछ छात्रों ने दीवार फांदकर अंदर जाने की कोशिश की, इस दौरान कुछ छात्र घायल भी हो गए। हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों की परीक्षा किसी भी कारण से छूट गई है या जिन्हें परीक्षा के दौरान निष्कासित किया गया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

अप्रैल में मिलेगा दूसरा मौका

बिहार बोर्ड के अनुसार ऐसे छात्र अप्रैल में आयोजित होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इन छात्रों का परिणाम मई महीने में जारी किया जाएगा। ऐसे में जिन भी छात्र-छात्राओं को परीक्षा छूट गई है वो घबराएं नहीं और अपनी बाकी दिनों की परीक्षा तय समय पर सेंटर पर पहुंच कर दें। जिन विषय की परीक्षा रह गई है उसका आयोजन अप्रैल महीने में होगा। 

26 छात्र-छात्राएं हुए निष्कासित

परीक्षा के पहले दिन राज्यभर में कुल 26 छात्र-छात्राओं को कदाचार के आरोप में इंटर परीक्षा से निष्कासित किया गया। शेखपुरा जिले में एक छात्र दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उसे निष्कासित कर दिया गया। वहीं राजधानी पटना में पहले दिन किसी भी छात्र को निष्कासन का मामला सामने नहीं आया।