Khelo India youth game: 4 मई को PM मोदी के खास मैसेज से होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ, तैयारियां पूरी

बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर में हो रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोक कलाकार मैथिली ठाकुर और अभिनेता पंकज त्रिपाठी सहित 1600 कलाकार होंगे शामिल।

Khelo India youth game
Khelo India youth game- फोटो : SOCIAL MEDIA

Khelo India youth game: भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार अब खेल के मैदान में भी एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने जा रही है। 2025 में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार के पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जा रहा है, जो केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक और युवा शक्ति का उत्सव बन गया है।यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच देने का अवसर है, बल्कि बिहार की संस्कृति, संगीत और परंपरा को देश-दुनिया के सामने रखने का भी मौका है।

पाटलिपुत्र खेल परिसर में प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे।

प्रमुख अतिथि व गणमान्य:

नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार)

डॉ. मनसुख मांडविया (केंद्रीय मंत्री)

सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा (उप मुख्यमंत्री)

सुरेन्द्र मेहता (खेल मंत्री, बिहार)

रक्षा निखिल खडसे (युवा एवं खेल मंत्रालय)

रंगारंग कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुति: बिहार की आत्मा मंच पर

सुर, संगीत और अभिनय का संगम

लोकगायिका मैथिली ठाकुर – पारंपरिक सुरों से समां बांधेंगी

अभिनेता पंकज त्रिपाठी – बिहार की गौरवगाथा का प्रस्तुतिकरण

गंगा आरती और देवीशक्ति पर प्रस्तुति – बिहार की आध्यात्मिक परंपरा का मंचीय प्रदर्शन

लेजर शो और आतिशबाजी – तकनीक और उत्सव का मेल

तबला, सरोद, वीणा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कई लोग कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगे। इसमें तौफिक कुरैशी,विक्रम घोष,प्रवीण गोखंडी,राजेश वैद्य,एआर रहमान कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

प्रतिभागियों की बात करें तो कुल 1600 कलाकार शामिल होंगे, जिनमें 200 बॉलिवुड कलाकार भी शामिल है। राजधानी के सात स्कूलों से  600 छात्र शामिल होंगे। इसके अलावा 200 एनसीसी कैडेट भी होंगे।

राज्यों की भागीदारी

देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 10,000 खिलाड़ी,खेल प्रशिक्षक,सहायक स्टाफ होंगे। 700+ बिहार के खिलाड़ी 28 खेलों में भाग लेंगे। मेजबान राज्य होने के कारण प्रत्येक व्यक्तिगत स्पर्धा में दो-दो खिलाड़ी होंगे।

प्रतियोगिता विवरण

पहले दिन होंगी: वॉलीबॉल, जूडो, कबड्डी, मल्लखंभ और तीरंदाजी

कुल पदक: 2535

टीम खेलों में देश के टॉप 8 राज्यों की टीमें होंगी शामिल

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रत्येक राज्य से 16 खिलाड़ी

आयोजन स्थल की व्यवस्था और जनता की भागीदारी

गेट संख्या 2 से आम नागरिकों को प्रवेश

गेट संख्या 1 से वीआईपी, मीडिया, विशेष अतिथियों का आगमन

मंच और सजावट

100 मीटर लंबा स्टेज – पाटलिपुत्र स्टेडियम के ग्राउंड पर

भव्य लेजर शो, पारंपरिक रंगों की झलक और ध्वनि-प्रकाश का अद्भुत संगम