RJD MLC Candidate List 2026: पटना, सारण, तिरहुत, कोशी और दरभंगा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 6 अधिकृत उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष जारी इस सूची में पटना, सारण, तिरहुत, कोशी और दरभंगा सीटों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

RJD ने जारी की 6 प्रत्याशियों की पहली सूची- फोटो : Reporter

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बिहार ने आगामी बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के हस्ताक्षर से 11 सितंबर 2026 को पत्र जारी कर इन नामों की आधिकारिक घोषणा की गई है।


शिक्षक और स्नातक सीटों पर प्रमुख उम्मीदवारों पर जताया भरोसा

जारी की गई सूची के अनुसार, राजद ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री दिलीप कुमार को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कोशी स्नातक क्षेत्र से श्री नितेश कुमार और दरभंगा स्नातक क्षेत्र से श्री अनिल कुमार झा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।


सारण और तिरहुत क्षेत्रों के लिए भी उम्मीदवार तय

पार्टी ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो० जयराम यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी समर में उतारा है। इन नामों की घोषणा के साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।


शेष दो सीटों पर मंथन जारी, जल्द होगी घोषणा

आरजेडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि कुल 8 सीटों में से 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है, जबकि शेष 2 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर पार्टी नेतृत्व द्वारा विचार किया जा रहा है। इन बची हुई सीटों पर भी जल्द ही निर्णय लेकर उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने की संभावना है।

पटना से रंजन कुमार की रिपोर्ट