Bihar Administration: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैन,दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार

Bihar Administration:बिहार के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में एक साथ कई बड़े बदलाव सामने आए हैं।...

Bihar Administration:बिहार के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में एक साथ कई बड़े बदलाव सामने आए हैं।बिहार लोक सेवा आयोग  के अध्यक्ष रवि परमार भी 15 सितंबर से 9 अक्टूबर तक अवकाश पर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में राजस्व पर्षद की अध्यक्ष-सह-सदस्य हरजोत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग   अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बिहार लोक सेवा आयोग  के लिए यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब आयोग की आगामी भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया जारी है।

 उधर डीजीपी विनय कुमार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 21 दिनों के अवकाश पर चले गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में गृह विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा की डीजी प्रीता वर्मा को बिहार डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक यह व्यवस्था विनय कुमार के लौटने तक प्रभावी रहेगी। बता दें प्रीता वर्मा 1991 बैच की बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा की महानिदेशक हैं। अब अपने मौजूदा पद के साथ वह राज्य पुलिस के सर्वोच्च पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

वहीं बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग  के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी केएस द्विवेदी भी करीब एक महीने के अवकाश पर हैं। उपलब्ध रिपोर्टों में उनके अवकाश के लिए पारिवारिक कारण बताए गए हैं। हालांकि, उनके स्थान पर जितेंद्र कुमार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अध्यक्ष बनाया गया है।

फिलहाल संबंधित पदों पर नियमित नियुक्ति के बजाय अस्थायी अतिरिक्त प्रभार के जरिए कामकाज जारी रखा जा रहा है।