Bihar Bus Service: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने त्योहारी सीजन में शुरू की विशेष बस सेवा,जान लीजिए टाइमिंग और किराया, प्रवासियों को मिलेगी राहत
Bihar Bus Service: त्योहारी सीजन में लाखों प्रवासी कामगार और बिहारवासी अपने घर लौटने की तैयारी में हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की है।
Bihar Bus Service: त्योहारी सीजन में लाखों प्रवासी कामगार और बिहारवासी अपने घर लौटने की तैयारी में हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की है। यह सेवा 20 सितंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक जारी रहेगी। निगम ने इसकी ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 सितंबर से शुरू कर दी थी, ताकि यात्री समय पर अपनी यात्रा की योजना बना सकें।
मुख्य राज्यों के लिए बस संचालन:
ये विशेष बसें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए रोजाना संचालित होंगी। भागलपुर–दिल्ली रूट पर एसी का किराया ₹1487 है, जबकि एसी स्लीपर के लिए ₹2200 निर्धारित है। यह बस रोजाना दोपहर 3 बजे चलेगी।
रूट और समय सारणी:
कोलकाता–पटना: शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे।
दिल्ली–भागलपुर: दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे और रात 9 बजे।
गयाजी–भागलपुर: दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे।
कोलकाता–भागलपुर: शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक।
गाजियाबाद–पटना नॉन-एसी: दोपहर 2 बजे, पटना–गाजियाबाद: शाम 4 बजे।
दिल्ली–पूर्णिया: दोपहर 1 बजे, पूर्णिया–दिल्ली: सुबह 11 बजे।
दिल्ली रूट पर विशेष इंतजाम:
यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए BSRTC ने दिल्ली रूट पर 65 बसों का संचालन किया है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी और दरभंगा से आनंद विहार, दिल्ली के लिए दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच रवाना होंगी।
बिहार–हरियाणा रूट पर 30 एसी सीटर और स्लीपर बसें उपलब्ध कराई गई हैं, जो यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर प्रदान करेंगी। BSRTC के अधीक्षक अमित कुमार श्यामला के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के समय प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा मनमाना किराया वसूलने से रोक लगाना है।