Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, इनके नेतृत्व में होगा इलेक्शन, बनाए गए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, 7 दिन के भीतर करना होगा ये काम...
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज है। पार्टियों के साथ साथ चुनाव आयोग भी तैयारी में जुटा है। इसी कड़ी में बिहार के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। पढ़िए आगे....
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के साथ साथ चुनाव आयोग ने भी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने विनोद सिंह गुंजियाल को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है। अब विनोद सिंह गुंजियाल के नेतृत्व में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा। इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया।
विनोद सिंह गुंजियाल बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को बिहार का नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। गुंजियाल वर्तमान सीईओ एचआर श्रीनिवास का स्थान लेंगे।
राज्य सरकार के मौजूदा पदभारों से किया जाएगा मुक्त
नियुक्ति से पहले गुंजियाल को बिहार सरकार के सभी मौजूदा पदभारों से मुक्त किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में कार्य करते हुए वे बिहार सरकार के अधीन कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। राज्य सरकार ने सीईओ पद के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के नाम भारत निर्वाचन आयोग को भेजे थे जिनमें से गुंजियाल के नाम पर सहमति बनी।
7 दिन भीतर संभालना होगा पदभार
आयोग ने निर्देश दिया है कि गुंजियाल तुरंत पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना सात दिनों के भीतर आयोग को दी जाए। गुंजियाल की नियुक्ति के साथ यह तय हो गया है कि उनके नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा का आगामी चुनाव संपन्न होगा। वर्तमान में गुंजियाल मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं।