Bihar Weather: स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम, होगी बारिश या उमस करेगा परेशान, जानिए मौसम विभाग का अलर्ट
Bihar Weather: बिहार में स्वतंत्रता दिवस पर मौसम कैसा रहेगा। झमाझम बारिश होगी या उमस से लोग परेशान रहेंगे आइए जानते हैं...
Bihar Weather: देश आज अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर तरफ देशभक्ति गाने सुनाई दे रही है। वहीं मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार 15 अगस्त को उत्तर बिहार के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण बिहार में भी वज्रपात के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं तेज बरसात हो सकती है।
18 जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, बेगूसराय समेत 18 जिलों के लिए आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पटना में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी
पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा। यहां 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटे का हाल
बिहार के 5 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश सहरसा में 2.1 मिमी दर्ज की गई। राज्य के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि हुई। सबसे अधिक तापमान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में 34°C और सबसे कम गया व वैशाली में 25°C रहा। गुरुवार को पटना में सुबह से आसमान साफ रहा, लेकिन दोपहर तक तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में 4.9°C की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम पारा 32.6°C और न्यूनतम 26°C दर्ज किया गया।