Bihar Weather: बिहार में गर्मी की बारी ! 40 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, रात में भी राहत नहीं, आज इन जिलों के लोग रहे सावधान

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है। कई जिलों का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है।

गर्मी
Day temperature reached 40 degrees- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather: बिहार में अब गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दिन में लोग गर्मी से परेशान दिख रहे हैं। रात में भी अब गर्मी का असर दिख रहे हैं। बीते दिन यानी 27 मार्च को भी पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज धूप निकली रही। गर्म हवाएं से लोग बेहाल रहे। गर्म हवाएं अब लू का रुप ले रही है। प्रदेश में अब तापमान में बढ़ता दिख रहा है। कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है।  

अब गर्मी दिखाएगा रौद्र रुप 

मौसम विभाग में कि मानें तो अब गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दो से तीन दिनों में  दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम गर्म और शुष्क रह सकती है। दक्षिण बिहार के जिलों में तापमान में इजाफा होगा। वहीं राज्य के कई इलाकों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 

कैसा रहेगा आज का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च को बिहार के कई जिलों में भयंकर गर्मी पड़ेगी। कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, पटना, रोहतास, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद, गया, जमुई और बांका में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है जो सामान्य से अधिक है। जबकि राज्य के अन्य भागों में तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बीते दिन मौसम का क्या था हाल 

27 मार्च को बिहार का बक्सर जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, खगड़िया में 40.6°C, जीरादेई में 40°C, औरंगाबाद में 39.7°C, शेखपुरा में 39.6°C, मधुबनी में 39.5°C और गोपालगंज में 39.1°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। गया, जमुई और बांका में भी तापमान 39°C दर्ज हुआ।

Editor's Picks