Bihar Weather: बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 2 जिलों के लोग रहे सावधान, जानिए क्या है मौसम विभाग की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 17 जिलों में यलो अलर्ट और 2 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

17 जिलों के लिए अलर्ट - फोटो : social media

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है। सभी जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है।  भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई जिलों में जलजमाव की स्थिति है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 17 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश और जलजमाव की स्थिति को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया है।

पूर्णिया में टूटा 38 साल का रिकॉर्ड

राज्य के पूर्णिया जिले में रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक भारी बारिश हुई, जिसने पिछले 38 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बारिश के कारण जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए भोजपुर जिले के कई प्रखंडों में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। शाहपुर प्रखंड के 55, बड़हरा प्रखंड के 15 और कोईलवर प्रखंड के 1 स्कूल को 5 अगस्त से 9 अगस्त तक के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

इन जिलों में मौसम सामान्य

मौसम विभाग ने पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, लखीसराय और कैमूर में मौसम के सामान्य रहने की संभावना जताई है। हालांकि प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

लगातार रिकॉर्ड तोड़ बारिश

बाढ़ के हालात की सबसे बड़ी वजह लगातार हो रही मूसलाधार बारिश है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर बिहार के कई जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना है, जिससे नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है। अगले सात दिनों तक गंडक, बागमती, कोसी और महानंदा जैसी प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की आशंका है। इसके कारण निचले इलाकों में जलभराव, तटबंधों पर दबाव और बाढ़ जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। गंगा नदी का जलस्तर भी कई स्थानों पर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और किशनगंज में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बिहार के अन्य जिलों में मध्यम से तेज बारिश रुक-रुक कर जारी रहेगी। वहीं, दक्षिण बिहार के जिलों में आज मौसम कुछ हद तक राहत भरा रह सकता है, हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे।