Bihar Weather: ठंड से ठिठुरता बिहार ! साल के आखिरी दिनों में हाल होगा बेहाल, मौसम विभाग का डराने वाला अलर्ट, घर से बिल्कुल ना निकलें

Bihar Weather: पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड से राहत की कोई संभ

ठंड से ठिठुरता बिहार - फोटो : social media

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। घने कोहरे और ठंडी हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है। पूरे प्रदेश में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले कई दिनों से धूप ना निकलने से कई लोग घरों में कैद हो गए हैं। शुक्रवार देर रात से ही पटना, अरवल, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, पश्चिम चंपारण सहित राज्य के अधिकांश जिलों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। सुबह होते ही हालात और गंभीर हो गए, विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई।

कोल्ड डे से राहत 

मौसम विभाग की मानें तो, दिसंबर के शेष दिनों में भी कोहरे और कोल्ड डे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 दिसंबर की सुबह तक पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पश्चिम चंपारण, कैमूर, किशनगंज, जमुई समेत पूरे बिहार में अत्यंत घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

कैसा रहेगा 31 दिसंबर तक मौसम 

29 से 30 दिसंबर की सुबह तक भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल सहित उत्तर बिहार के सभी जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं पटना, गया, जमुई, बांका सहित 13 जिलों में इस अवधि के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 30 से 31 दिसंबर की सुबह तक पश्चिमी बिहार के जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे बने रहने का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक राहत मिल सकती है।

सबसे ठंडा रहा पटना 

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में दिन का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.1 डिग्री सेल्सियस (किशनगंज) के बीच दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरपुर में 15.2 डिग्री, जबकि जिरादेई और समस्तीपुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

आज 38 जिलों में अलर्ट जारी 

न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस सबौर और औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया। वाल्मीकिनगर, छपरा, डेहरी, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर और अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बर्फीली पछुआ हवाओं ने ठंड की मार और बढ़ा दी है। शनिवार को 38 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। भोजपुर, बेतिया, बगहा, गोपालगंज समेत 20 से अधिक शहरों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। लोग वाहनों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर हैं।