Bihar Weather: बिहार का मौसम अगले 24 घंटे में फिर लेगा करवट, 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी
पछुआ हवा की गति में कमी के कारण पटना सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार 14 जिलों में तापमान में गिरावट के आसार हैं।
बिहार में सर्दी अंतिम सांस गिन रहा है। दिन के समय तेज धूप के कारण मौसम में तल्खी दिख रही है। साथ ही, दिन में तेज हवाएं चलने से मौसम में शुष्कता का अनुभव हो रहा है। सूबे के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। हालांकि, सुबह और शाम में लोगों को ठंड का अहसास हहो रहा है। मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक तापमान में परिवर्तन के संकेत दिए हैं। विभाग ने बादल छाने की संभावना जताई गई है।
पटना मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट भी देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, पछुआ हवा के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। पछुआ हवा की गति में कमी के कारण पटना सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी। हालांकि, शाम के समय ठंड का अनुभव बढ़ सकता है।
बिहार की राजधानी पटना, बेगूसराय, गया, पूर्णिया, दरभंगा और भागलपुर में ठंड का असर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही, तापमान में उतार-चढ़ाव के लिए एक अलर्ट भी जारी किया गया है।
बिहार का मौसम परिवर्तनशील हो सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर बांग्लादेश में एक चक्रवातीय परिसंचरण विकसित होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसका असर बिहार मौसम पर पड सकता है।