Bihar Weather: बिहार में मौसम दिखा रहा तेवर, अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी, सामान्य से 5 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान, IMD की चेतावनी
Bihar Weather: बिहार में मौसम का तेवर देखने का मिल रहा है। अधिकतम तापमान 5 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather: बिहार में फरवरी के महीने में ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। अधिकत्तम तापमान सामान्य से अधिक है। दक्षिणी बिहार में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक है, जबकि उत्तरी बिहार में यह दो से ढाई डिग्री ज्यादा है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कमी हो सकती है। 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार, बक्सर, गया, डेहरी, औरंगाबाद, खगड़िया और मुंगेर में उच्चतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। वहीं, पटना, पूर्णिया, मधुबनी, मोतिहारी, जमुई, भोजपुर, बांका और राजगीर में भी पारा 30 डिग्री के करीब बना हुआ है। दक्षिणी बिहार में औसत उच्चतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के बीच है। फरवरी के मध्य में तापमान का 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचना या उससे ऊपर जाना असामान्य माना जा रहा है।
14 फरवरी से ठंड की विदाई
मौसम विभाग की मानें तो 14 फरवरी के बाद ठंड खत्म होने की संभावनाएं हैं। पश्चिमी हवा की वजह से बीच में जाते ठंड पर विराम लग गया था। हालांकि, अभी अगले 48 घंटे में ठंड महसूस होगी। अब 14 फरवरी के बाद पूर्ण रूप से ठंड विदा हो जाने की संभावना बताई जा रही है। दिन में अब हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।
गेंहू की खेती पर पड़ेगा असर
बढ़ते तापमान का सबसे अधिक असर गेहूं की खेती पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यह स्थिति पूरे फरवरी में बनी रही, तो गेहूं के उत्पादन में 20 से 40% तक की गिरावट हो सकती है।