Bihar News : भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने की मांग, कहा स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर हो बिहटा एयरपोर्ट का नाम

Bihar News : भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बिहटा एयरपोर्ट का नाम स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर करने की मांग की है. कहा की यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं.......पढ़िए आगे

सुधीर शर्मा ने की मांग - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने भारत सरकार और बिहार सरकार से मांग किया है कि बिहटा एयरपोर्ट का नामकरण महान किसान नेता और मूर्धन्य स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर हो। बिहटा स्वामी सहजानंद जी का आश्रम था। जिसको केंद्र बनकर पूरे देश में उन्होंने किसान आंदोलन का नेतृत्व किया।

शर्मा ने कहा की दुनिया भर में किसान आंदोलन की चर्चा और उस पर शोध में स्वामी सहजानंद का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। बिहटा आश्रम में महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, जयप्रकाश नारायण से लेकर देश और प्रदेश के मूर्धन्य नेताओं का आना हुआ था। कांग्रेस के अंदर और फिर बाहर आकर स्वामी सहजानंद ने देश के किसान आंदोलन को एक धार दिया एवं उसी का परिणाम हुआ कि बिहार भूमि सुधार और जमींदारी उन्मूलन करने वाला देश का पहला राज्य बना। 

शर्मा ने कहा की चाहे जम्मू कश्मीर हो या पंजाब, उत्तर प्रदेश हो या दक्षिण के राज्य पूरे देश में स्वामी सहजानंद के किसान संघर्ष की कहानियां अंकित हैं। ऐसे महान किसान नेता के नाम पर बिहटा जो उनका केंद्र था। वहां बन रहे एयरपोर्ट का नामकरण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।