Bihar Politics: राहुल-तेजस्वी की 'वोट अधिकार यात्रा' पर भड़के भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा, यात्रा को दे दिया नया नाम, जानिए क्या कुछ कहा?

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने महागठबंधन की 'वोट अधिकार यात्रा' को नया नाम दे दिया है। साथ ही उन्होंने इस यात्रा को लोकतंत्र की आत्मा पर हमला बताया है।

लोकतंत्र की आत्मा पर विपक्ष का हमला - फोटो : reporter

Bihar Politics: कांग्रस नेता राहुल गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से 'वोट अधिकार यात्रा' पर निकल रहे हैं। सासाराम ने यात्रा शुरु होगी जो अगले 16 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचेगी। वहीं इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना में होगी। आज राजद सुप्रीमो लालू यादव सासाराम से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं महागठबंधन की यात्रा से पहले भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा नेता ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा कर उनसे कई तीखे सवाल पूछा है। 

ऋतुराज सिन्हा ने वोट अधिकार यात्रा को दिया नया नाम 

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने महागठबंधन की तथाकथित ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस यात्रा को ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ कहने के बजाय, राहुल गांधी की ‘फर्जी मतदाता संरक्षण यात्रा’ करार दिया है। भाजपा नेता ने कहा कि यह यात्रा मतदाताओं के अधिकारों या लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नहीं है, बल्कि यह डुप्लीकेट वोटर कार्ड, मृत लोगों के वोटर कार्ड और अवैध घुसपैठियों के वोटर कार्ड को संरक्षण देने की एक सोची-समझी साजिश है।

लोकतंत्र की आत्मा पर विपक्ष का हमला 

उन्होंने इस यात्रा को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला बताया। उन्होंने राहुल गांधी से स्पष्टीकरण मांगा और कहा कि, क्या राहुल गांधी उन 7 लाख फर्जी मतदाताओं के साथ खड़े हैं, जिन्हें चुनाव आयोग ने खुद चिन्हित किया है? या  क्या वे उन 22 लाख मृत लोगों के नाम पर हो रहे मतदान को सही ठहराते हैं?"

घुसपैठियों की वोट बैंक बचाने की साजिश

ऋतुराज सिन्हा ने आरोप लगाया कि इस यात्रा का असली मकसद बिहार में अवैध रूप से रह रहे उन लोगों के लिए समर्थन जुटाना है, जो न तो बिहार के हैं और न ही भारत के। उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए न सिर्फ वोट बैंक का हिस्सा बन रहे हैं, बल्कि बिहार की सामाजिक संरचना और सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा हैं। उन्होंने राहुल गांधी से सीधे सवाल किया क्या वे घुसपैठियों के वोट बचाना चाहते हैं या देश की सीमाओं की रक्षा करना?

चुनावी प्रणाली के विरुद्ध विपक्ष की यात्रा 

ऋतुराज सिन्हा ने आगे कहा कि महागठबंधन की यह यात्रा लोकतंत्र को मजबूत करने का नहीं, बल्कि उसे फर्जीवाड़े और अवैध तत्वों से दूषित करने का एक षड्यंत्र है। उन्होंने इसे देश के संविधान, चुनावी प्रणाली और जनसंख्या संतुलन के विरुद्ध बताया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा इस प्रकार के किसी भी राष्ट्रविरोधी और संविधान विरोधी एजेंडे को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता सब देख रही है और आने वाले चुनावों में ऐसे भ्रम फैलाने वालों को करारा जवाब देगी। उन्होंने अंत में कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत ईमानदार और योग्य मतदाता हैं, न कि फर्जी पहचान वाले अवैध घुसपैठिए।