BJP leader murdered - भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घर के पीछे बने घेर में शव देखकर फटी रह गई बहू की आंखे
BJP leader murdered - अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। भाजपा नेता का शव उनके ही घर के पीछे बने घेर में चारपाई पर खून से सना हुआ मिला।
N4N Desk - खबर यूपी के सहारनपुर से जुड़ी है. जहां अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। भाजपा नेता का शव उनके ही घर के पीछे बने घेर में चारपाई पर खून से सना हुआ मिला। आज सुबह उनकी बहू चाय देने पहुंची तो ससुर का शव देख चीख पड़ी। जिसके बाद परिवार और गांव के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर सबूत इक्ट्ठा कराए हैं।
सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र के डिडौली गांव में यह घटना हुई है। पुलिस ने मारे गए भाजपा नेता का नाम धर्म सिंह कोरी और उम्र करीब 65 वर्ष के रुप में की है। घटना को लेकर इलाके में लोग हैरान रह गए हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में मातम पसर गया।
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता धर्म सिंह को सिर पर बेहद नजदीक से गोली मारी गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम सबूत इकट्ठा किए हैं। सूचना पर मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धर्म सिंह के बेटे सुशील भी भाजपा में पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि रात में करीब नौ बजे वह पिता को चाय देकर सोने के लिए चले गए थे। बेटे के मुताबिक उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गांववालों के मुताबिक भी भाजपा नेता धर्म सिंह शांत स्वभाव और सबसे मिलजुलकर रहने वाले इंसान थे।
2014 में भाजपा से जुड़े
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता की पत्नी की मौत 15 साल पहले हो गई थी। वह अपने पीछे तीन बेटे और एक दिव्यांग बेटी छोड़ गए हैं। धर्म सिंह साल 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। बड़े पुत्र सुनील ने बीराखेड़ी गांव में और दूसरे पुत्र अमित ने अपने गांव में ही बैंक की फ्रेंचाइजी ले रखी है। उनकी छोटी बेटी गुड़िया है और एक साल पहले ही उन्होंने सात बीघा खेत खरीदा था।
क्या बोली पुलिस
सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है।रात में किसी समय घटना हुई है। जिसके संबंध में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही ब्लाइंड मर्डर को खोला जाएगा।