BPSC शिक्षक बहाली: शिक्षा और कल्याण विभागों से मिली अधियाचना, जल्द जारी होगा नई भर्ती का विज्ञापन
BPSC ने राज्य में बड़े पैमाने पर शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग को शिक्षा विभाग और विभिन्न कल्याण विभागों के माध्यम से वर्ग 1 से लेकर 12वीं तक के विद्यालय अध्यापकों के पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना प्राप्त हो
Patna - बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य में शिक्षक बहाली के अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग को शिक्षा विभाग और कल्याण विभागों के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना प्राप्त हो गई है।
BPSC को प्राप्त हुई शिक्षक बहाली की अधियाचना
बिहार लोक सेवा आयोग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया है कि उसे सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए अधियाचना प्राप्त हो गई है । यह भर्ती शिक्षा विभाग के साथ-साथ अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के लिए की जाएगी ।
विभिन्न श्रेणियों के पदों पर होगी नियुक्ति
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, निम्नलिखित वर्गों और पदों के लिए बहाली की जाएगी:
शिक्षा विभाग: वर्ग 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 और 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक ।
SC/ST कल्याण विभाग: वर्ग 1 से 5, 6 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक ।
पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग: वर्ग 6 से 8, 9 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक ।
जल्द प्रकाशित होगा विस्तृत विज्ञापन
शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि इन पदों पर नियुक्ति हेतु समेकित विज्ञापन जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा । इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित विस्तृत सूचना और तिथियों की घोषणा भी शीघ्र ही की जाएगी । परीक्षा नियंत्रक ने 11 फरवरी 2026 को इस प्रेस विज्ञप्ति को अधिकृत किया है ।
रिपोर्ट - अभिजित सिंह