पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना, अंतिम दर्शन को पहुंचे निशांत

ख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है जबकि निशांत ने अंतिम दर्शन किया.

former MLA Satish Kumar- फोटो : news4nation

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्थावां एवं सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सतीश कुमार जी एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


वहीं नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ने सतीश कुमार का अंतिम दर्शन किया और परिजनों को ढांढस बंधाया. सतीश कुमार और नीतीश कुमार दोनों ही एक दौर में बेहद करीबी रहे थे. दोनों के बीच सियासी तौर पर काफी नजदीकी रही और लालू यादव के सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंकने में दोनों साथ साथ थे. ऐसे में नीतीश कुमार के परिवार से सतीश कुमार की नजदीकियां रही. इसी कारण उनके निधन की खबर सुनते ही निशांत भी अंतिम दर्शन को आये. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. 


गौरतलब है कि निशांत को दिन पहले ही जदयू में शामिल हुए हैं. तब से वे लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में खूब तेजी से सक्रिय हैं.