Chirag Paswan Family: ' लोजपा(रा) का पशुपति पारस से सवाल- जिसकों मैगी बना कर खिलाते थे, उस महिला के साथ न्याय क्यों नहीं हुआ?

Chirag Paswan Family: लोजपा ने कहा कि पूर्व सांसद जी के मुंह से न्याय और अन्याय की बात अच्छी नहीं लगती है. उन्होंने कहा कि उस महिला के साथ उन्होंने कौन सा न्याय किया था जिसकों वे मैगी बना कर खिलाते थे।

Chirag Paswan Family
उस महिला के साथ न्याय क्यों नहीं हुआ? - फोटो : Hiresh Kumar

Chirag Paswan Family: रामविलास पासवान के परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद शुरु हो गया है। रामविलास पासवान की पहली पत्नी और चिराग की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि पशुपति कुमार पारस और उनके परिवार ने उनके कमरों में ताला लगा दिया और उन्हें घर से बेदखल करने की कोशिश की। राजकुमारी देवी ने कहा कि पहले उनके खेतों पर कब्जा कर लिया गया था और अब उन्हें शहरबन्नी स्थित अपने आवास से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पशुपति कुमार पारस ने अपने बड़े भाई होने का दुरुपयोग करते हुए उनके साथ अन्याय किया है।

अब ये मामला तूल पकड़ने लगा है। लोजपा के प्रवक्ता डॉ विनीत सिंह ने लोजपा के प्रवक्ता डॉ विनीत सिंह ने कहा कि पशुपति पारस के घमंड की रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई. उन्होंने कहा कि ये वहीं लोग हैं जिनको एक साल पहले तक अपने नाम में सर नेम जोड़ने की परेशानी होती थी।

डॉ विनीत ने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें नकार दिया है। जिस रामविलास पासवान के नाम पर विधायक से लेकर सांसद बने, मंत्री बने अब उनके नहीं रहने पर गाली देते हैं। दिवंगत रामविलास पासवान की पत्नी को घर से निकाल दिया गया।  

 लोजपा के प्रवक्ता डॉ विनीत सिंह ने कहा कि गांव के लोगों का कहना है कि पशुपति पारस की पत्नी शोभा देवी और स्व. रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी दोनों महिलाएँ  सरकारी शिक्षिका थीं।उन्होंने कहा कि ये महिलाएँ कभी स्कूल नहीं गईं। इसके बजाय, उन्होंने घर पर ही रजिस्टर मंगवाकर हस्ताक्षर कराए जाते थे, इसकी जांच होनी चाहिए। 

डॉ विनीत ने कहा कि पूर्व सांसद जी के मुंह से न्याय और अन्याय की बात अच्छी नहीं लगती है. उन्होंने कहा कि उस महिला के साथ उन्होंने कौन सा न्याय किया था जिसकों वे मैगी बना कर खिलाते थे।

उन्होंने कहा कि पशुपति पारस को अपनी नियत सुधार लेनी चाहिए नहीं तो नियति भी वहीं होगी। 

बहरहाल बिहार में पासवान परिवार के बीच चल रहा विवाद मुख्य रूप से आगामी 2025 विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोकने को लेकर है। चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच यह संघर्ष केवल व्यक्तिगत नहीं है, वरन राजनीतिक हो सकता है। 

बता दें कुछ दिन पहले चिराग पासवान ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा पशुपति पारस और उनकी पत्नी ने उनकी बड़ी मां राजकुमारी देवी को घर से बेदखल करने का प्रयास किया है। इस मामले में राजकुमारी देवी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें घर से बाहर निकालने के लिए ताला लगाया गया था।चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि यदि बंटवारा होना चाहिए तो सभी संपत्तियों का उचित बंटवारा होना चाहिए, जिसमें दिल्ली से लेकर शहरबन्नी तक की संपत्तियाँ शामिल हैं।

पशुपति पारस ने इस विवाद को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि यह मामला केवल संपत्ति का नहीं, बल्कि चुनावी मनभेद का है. 

इस विवाद का एक महत्वपूर्ण पहलू अलौली विधानसभा सीट पर दावेदारी भी है। रामविलास पासवान ने पहली बार इसी सीट से चुनाव जीता था, और अब दोनों पक्ष उस सीट पर अपने-अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं. चिराग पासवान की पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अगर पारस ने हस्तक्षेप किया तो वे इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे.

Editor's Picks