Bihar Budget Session: विपक्ष के विरोध के बीच सदन पहुंचे सीएम नीतीश, देखते ही शांत हो गए सभी विधायक, सियासी हलचल तेज
Bihar Budget Session: सीएम नीतीश के पहुंचते ही सुरक्षा कर्मियों ने रास्ता साफ कराया और विरोध कर रहे विपक्षी विधायकों को एक तरफ कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन की तरह हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए विधानसभा के अंदर प्रवेश कर गए।
Bihar Budget Session: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सत्र शुरु होने से पहले ही विधानसभा परिसर में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस और राजद के विधायक सदन के पॉर्टिको में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में पोस्टर बैनर लेकर विपक्ष विरोध कर रहा और सीएम नीतीश के खिलाफ बयानबाजी कर रहा था। हालांकि इसी बीच सीएम नीतीश सदन पहुंच गए। सीएम नीतीश के पहुंचते ही अलग का नाजारा देखने को मिला। सीएम नीतीश को देखते ही सभी विधायक शांत हो गए।
सीएम नीतीश के आते ही शांत हुए विधायक
दरअसल, सीएम नीतीश के पहुंचते ही सुरक्षा कर्मियों ने रास्ता साफ कराया और विरोध कर रहे विपक्षी विधायकों को एक तरफ कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन की तरह हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए विधानसभा के अंदर प्रवेश कर गए। बता दें कि, इस बार का माहौल पहले के मुकाबले अलग नजर आया। पहले जब मुख्यमंत्री सदन पहुंचते थे तो विपक्षी विधायक जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जताते थे, लेकिन इस बार विधायक शांत दिखे और कोई तीखी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विपक्ष पहले की तुलना में कमजोर नजर आ रहा है।
विपक्ष का बवाल
आज के सत्र में बजट 2026-27 पर भी चर्चा होगी, जिसमें सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देगी। साथ ही वित्तीय कार्यों के तहत बजट 2025-26 का तीसरा अनुपूरक (सप्लिमेंट्री) बजट भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, सभी वित्तीय कार्य दूसरे सत्र (सेकंड हाफ) में निपटाए जाएंगे।
प्रश्नों की जवाब देगी सरकार
सुबह 11 बजे लंच से पहले सदन की कार्यवाही ध्यानाकर्षण सूचनाओं और सरकार के जवाबों से शुरू होगी। इसके अलावा तारांकित और अल्पसूचित प्रश्नों का भी सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। जल संसाधन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े सवालों पर सरकार को विपक्ष के तीखे प्रश्नों का सामना करना पड़ सकता है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट