सीएम नीतीश ने की विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद सभापति से मुलाकात, बजट सत्र पर खास बात

Bihar Budget 2026- फोटो : news4nation

Bihar Budget :  बिहार विधानमंडल का आज से बजट सत्र शुरु हो रहा है। सत्र की कार्यवाही शुरु होने के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मिलकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया. 


वहीं बजट सत्र के लिए सदस्यों का विधानसभा पहुंचे का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी कड़ी में सीएम नीतीश विधानसभा परिसर पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी मौजूद हैं। उनके पहुंचते ही विधायकों और नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

सीएम नीतीश पहुंचे सदन 

विधानसभा परिसर में सुबह से ही राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री के साथ ही विजय सिंह भी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान विधायकों ने उनका भी गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बजट सत्र के पहले दिन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से सक्रियता नजर आई।