Atal Bihari Vajpayee: सीएम नीतीश ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, राजकीय समारोह का हुआ आयोजन

Atal Bihari Vajpayee: अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती पर बिहार में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : social media

Atal Bihari Vajpayee:  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती आज पूरे देश में मनायी गयी। स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पाटलिपुत्रा पार्क, पटना में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदय कांत मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद, जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा कार्यालय में भी मनाई गई जयंती 

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया। इधर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी पार्टी कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

अत्यंत महत्वपूर्ण दिन 

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार और मार्गदर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। हम उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं और आगे भी उनके आदर्शों का पालन करते रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी ने कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी जी का बिहार से विशेष लगाव था। उन्होंने बिहार को बहुत कुछ दिया। वे हमेशा कहा करते थे। ‘बिहार के लोग बिहारी हैं और मैं अटल बिहारी वाजपेयी हूं।

पीएम मोदी कर रहे अटल जी के सपने को साकार 

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, आज हमलोग अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित किए। अटल जी ने आत्मनिर्भर बिहार का सपना देखा। उन्होंने भयमुक्त और भ्रष्टाचार से मुक्त भारत की कल्पना को सकार किया। माँ भारत के संतानों को एक गौरव प्रदान किया। भारत को आत्मनिर्भर बनाया। शक्ति संपन्न राष्ट्र का आगाज कराया और भारत के प्रधानमंत्री मोदी से उनकी सपनों को सकार कर रहे हैं।