Bihar CM Warns Criminals:गोली चलाओगे तो गोली खाओगे -सम्राट चौधरी की अपराधियों को खुली चेतावनी, कहा-पुलिस को अब कार्रवाई के लिए खुली छूट

Bihar CM Warns Criminals:मुख्यमंत्री ने अपराधियों को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार पुलिस को अब कार्रवाई के लिए खुली छूट दी गई है।....

गोली चलाओगे तो गोली खाओगे - फोटो : social Media

Bihar CM Warns Criminals: राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित बिहार अग्निशमन सेवा के विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार और आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त और स्पष्ट संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपराधियों को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार पुलिस को अब कार्रवाई के लिए खुली छूट दी गई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अगर अपराधी गोली चलाएंगे तो उन्हें जवाब में कार्रवाई भी झेलनी पड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस पर आधारित है, जिसमें भ्रष्टाचार और अपराध दोनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार अब तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और पिछली व्यवस्थागत कमियों को दूर किया जा रहा है।

इस मौके पर बिहार अग्निशमन विभाग की 80 अत्याधुनिक गाड़ियों का लोकार्पण किया गया, साथ ही AI तकनीक आधारित कंट्रोल रूम की शुरुआत भी की गई, जो आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम होगा।

कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग की पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका मुख्यमंत्री ने विस्तार से अवलोकन किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने विभाग की तकनीकी प्रगति और बचाव कार्यों की जानकारी दी।

ब्यूरो रिपोर्ट, पटना